असम में विपक्षी दलों ने सरकार से इस्तीफा मांगा

असम गण परिषद (अगप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), असम युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एयूडीएफ) और वाम दलों के नेताओं के नेतृत्व में 5,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने गुवाहाटी में सरकार के इस्तीफे की मांग की, तख्तियां हाथों में लिए रैली निकाली और नारे लगाए।

रैली को संबोधित करते हुए अगप के अध्यक्ष चंद्र मोहन पोटोवरी ने कहा, "सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि वह मूल्य वृद्धि, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत सहित सभी मोर्चो पर असफल रही है।"

प्रदर्शनकारियों के एक बेरीकेड तोड़ने और राज्य सचिवालय में प्रवेश की कोशिश करने पर पुलिस को उन पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इसमें करीब 20 लोग घायल हो गए।

विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर राजनेताओं-आतंकवादियों-नौकरशाहों-ठेकेदारों के गठजोड़ में शामिल होने और उत्तरी कछार हिल्स जिले में सरकारी कोष का इसके लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 'नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी' (एनआईए) ने पिछले साल इस घोटाले का खुलासा किया था। बाद में यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था।

पिछले महीने सीबीआई अधिकारियों को घोटाले के आरोपी एक अधिकारी के एक रिश्तेदार के गुवाहाटी स्थित घर से 13.05 करोड़ रुपये नकद मिले थे।

भाजपा के राज्य अध्यक्ष रंजित दत्त ने कहा, "सरकार सभी प्रकार के भ्रष्टाचार और गलत कामों में लिप्त है। ऐसे में मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप देना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+