हिमाचल में 2 मजदूरों की मौत
उप डिवीजनल मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, "जिले के मनगर गांव में जायपी पावरग्रिड लिमिटेड(जेपीएल)के एक बिजली लाइन बिछाने के दौरान हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूरों की मौत एक खाई में गिरने से हुई।"
उन्होंने बताया कि मरने वाले दोनों मजदूर पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले थे और दोनों लार्सन एंड टूब्रो लिमिटेड (एल एंड टी) के कर्मचारी थे।
उन्होंने बताया, "दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications