न्यूयार्क के व्यक्ति का फेसबुक पर स्वामित्व का दावा
पॉल डी.केग्लिया ने न्यूयार्क की एलेग्नी काउंटी के सर्वोच्च न्यायालय में 30 जून को एक याचिका दायर कर दावा किया कि वर्ष 2003 में फेसबुक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकेरबर्ग ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। वाल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि इसके अनुसार केग्लिया को कंपनी और वित्तीय क्षतिपूर्ति का मालिक बनाया गया।
इस महीने के शुरू में अस्थाई रोक का आदेश जारी करने वाले न्यायाधीश थामस ब्राउन मामले की सुनवाई कर रहे हैं। फेसबुक ने मुकदमे को संघीय अदालत में स्थानांतरित करने का आग्रह किया है।
अपनी याचिका में केग्लिया ने दावा किया कि उसने जुकेरबर्ग के साथ 28 अप्रैल 2003 को एक वेबसाइट का डिजाइन बनाने और उसे विकसित करने के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, इसमें उनको 1,000 डॉलर फीस और उत्पाद में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी गई।
समझौते में यह भी तय हुआ कि एक जनवरी 2004 के बाद जब तक वेबसाइट पूरी नहीं होती केग्लिया को प्रतिदिन एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, "हमारा मानना है कि याचिका पूरी तरह गलत है और हम इसके खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।"
केग्लिया इस घटनाक्रम पर टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications