प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार कर रहा हूं : पवार
नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि वह अपने निवेदन पर प्रधानमंत्री के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। पवार ने अपने मंत्रालयी बोझ को कम करने के लिए प्रधानमंत्री से निवेदन किया था।
संवाददाताओं ने जब पवार के हाल की मांग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "मैं बेसब्री से जवाब का इंतजार कर रहा हूं।"
ज्ञात हो कि हाल में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पवार ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और उनसे निवेदन किया था। पवार के पास खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों तथा सार्वजनिक वितरण विभाग का अतिरिक्त प्रभार है।
फिलहाल दोनों मंत्रालयों में केवल एक मात्र मंत्री, के.वी.थामस उनकी मदद के लिए हैं।
पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से छह महीने पहले ही कहा था कि उन्हें उनकी कुछ मंत्रालयी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications