गोलीबारी में नक्सली की मौत
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर वारंगल जिले के बुक्कचिनटलपल्ली गांव में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीआई-एमएल) न्यू डेमोक्रेसी का नेता गणेश मारा गया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सेल्फ लोडिग राइफल बरामद किया है।
दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार कर बाद में उसकी हत्या कर दी। इस घटना से गांव में तनाव है।
आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र में सक्रिय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीआई-एमएल) न्यू डेमोक्रेसी, सीपीआई-एमएल से अलग होकर बना धड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications