पश्चिम बंगाल में झामुमो समर्थक की हत्या

कोलकाता, 13 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नक्सली बहुल पुरुलिया जिले में अज्ञात हमलावरों ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बंदरवाड़ा इलाके में मां कपाली गांव के नजदीक एक जंगल में श्रीकांत हांसदा का गोलियों से छलनी शव मिला है।

पुलिस का अनुमान है कि नक्सलियों ने हांसदा की हत्या की है जबकि झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया है कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं ने उनकी हत्या की है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "शुरुआती जांच में पता चला है कि सोमवार रात हांसदा घर लौट रहे थे तभी उन्हें कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में रोक लिया और वे उन्हें जबरदस्ती जंगल ले गए और वहां उनकी हत्या कर दी। जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि यह हत्या नक्सलियों ने की है लेकिन घटना स्थल से कोई नक्सली पोस्टर नहीं मिला है।"

झामुमो की राज्य इकाई के प्रमुख अजित प्रसाद महतो ने हालांकि आरोप लगाया है कि माकपा समर्थकों ने हंसडा की हत्या की है।

उनका कहना है कि हांसदा के झामुमो छोड़कर माकपा में शामिल न होने पर उन्हें कई बार डराया-धमकाया गया था।

पुरुलिया पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+