'बेस्ट फाइव' फार्मूला आईसीएसई बोर्ड पर भी लागू करें
सर्वोच्च न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय के एक फैसले को सरकार द्वारा दी गई चुनौती पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। उच्च न्यायालय ने फैसला दिया था कि सेकंडरी स्कूल सर्टिफिकेट्स (एसएससी) बोर्ड के छात्रों के लिए 'बेस्ट फाइव' फार्मूला अपनाए जाने से अन्य बोर्डो के छात्रों के खिलाफ भेदभाव होगा।
महाराष्ट्र सरकार ने फरवरी में 'बेस्ट फाइव' फार्मूला दिया था।
सरकार ने कहा था कि इस फार्मूले के तहत कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए छात्रों के एसएससी बोर्ड की दसवीं की परीक्षाओं में छह विषयों में से किन्हीं भी पांच विषयों में प्राप्त ज्यादा अंकों के जोड़ को आधार बनाया जा सकेगा जबकि अन्य बोर्ड के छात्रों के लिए यह सुविधा नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications