मलबे की वजह से जलभराव की समस्या : शीला दीक्षित

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े निर्माण कार्यो की वजह से जगह-जगह इकट्ठा हुए मलबे की वजह से ही जलभराव की समस्या पैदा हो रही है।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकरियों को हिदायत दी कि राष्ट्रमंडल खेलों से जुड़े निमाणाधीन कार्यों को 10 अगस्त तक पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया, "विभिन्न जगहों पर मलबे की वजह से जलभराव हो रहा है। हमने संबंधित अधिकारियों को इन निर्माणाधीन कार्यो को 10 अगस्त तक पूरा करने की हिदायत दी है।"

दिल्ली में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश में 11 लोगों की मौत हो गई थी। शहर की मुख्य सड़कें विशेषतौर पर आईटीओ क्रासिंग और धौलाकुआं में भारी यातायात जाम से लोगों को जूझना पड़ा।

दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम की स्थिति देखी गई। कुछ जगहों पर सड़कों पर काफी पानी इकट्ठा हो गया है। एम्स फ्लाईओवर तथा दिल्ली और नोएडा एवं आनंद विहार को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइओवर, पर भारी जाम लगा हुआ था।

एक सरकारी कर्मचारी ने बताया, "रिंग रोड पर मूलचंद अंडरपास के पास 9.20 मिनट पर भारी जाम लगा हुआ था। एक किलोमीटर का सफर तय करने में 55 मिनट लग गए।"

जलभराव की काफी शिकायतें मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से बारिश के मद्देनजर की गई तैयारियों का ब्योरा मांगा। बाद में स्थिति का आकलन करने के लिए महापौर के.एस. मेहरा ने अधिकारियों की एक बैठक बुलाई।

गौरतलब है कि बारिश की वजह से वेस्ट पटेल नगर, चांदनी चौक और मानसरोवर पार्क में करंट से छह लोगों की मौत हो गई थी। विवेक विहार और झिलमिल में दीवार ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। पूर्वी दिल्ली में दीवार ढहने से कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+