झारखण्ड में भारी बारिश, धान की बुआई बढ़ने की संभावना

राज्य कृषि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल कम बारिश की वजह से 12 जुलाई तक औसत से 15 फीसदी कम धान की बुआई हो पाई। सामान्य स्थिति में अभी तक 50 से 60 फीसदी धान की बुआई हो जाती है।

मौसम विभाग कार्यलय के अधिकारी जी. के. मोहंती ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में मानसून ने 18 जून को दस्तक दी और 12 जुलाई तक 153 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि इस अवधि में औसतन 330 मिलीमीटर बारिश होती है। राज्य के अधिकतर इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है। इससे किसानों को धान की बुआई करने में मदद मिलेगी।"

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो से तीन दिनों में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश किसानों की जरूरतों के अनुकूल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+