2020 तक जलमग्‍न हो जाएगा सुंदरबन का 15 फीसदी हिस्सा

कोलकाता। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की ओर से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन और उपेक्षा की वजह से सुंदरबन का 15 फीसदी हिस्सा वर्ष 2020 तक जलमग्न हो जाएगा।

पश्चिम बंगाल सरकार के विकास एवं योजना विभाग और योजना आयोग की मदद से उत्तरी 24 परगना, दक्षिणी 24 परगना और उत्तरी दीनाजपुर के जिला मानव विकास (डीएचडीआर) ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट में कहा गया है, "दक्षिणी 24 परगना में सुंदरबन का हिस्सा अत्यधिक असुरक्षित है और अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्ष 2020 तक इसका 15 फीसदी हिस्सा जलमग्न हो जाएगा। सुंदरबन की उपेक्षा वैश्विक प्रभाव से हो सकती है।"

रिपोर्ट में पाया गया है कि दक्षिणी 24 परगना में सुंदरबन इलाके में अन्य जिलों की तुलना में मानव विकास सूचकांकों के लिहाज से सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि बसंती, गोसाबा, कुलतली, पथरप्रतीमा और सागर ब्लॉक पर खास ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि ये प्राकृतिक आपदा की चपेट में हैं। इन इलाकों में खराब बुनियादी सुविधाओं के बावजूद आजीविका के साधनों की कमी नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+