बाढ़ की आशंका से राजस्थान में सतर्कता बढ़ी
गंगानगर के जिलाधिकारी ने सेना और सीमा सुरक्षाबल को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए चौकस रहने को कहा है।
जिलाधिकारी आशुतोष एटी पेडणेकर ने कहा, "किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सेना और सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों को भी सतर्क कर दिया गया है। पेडणेकर ने कहा कि घग्गर के बांधों की निगरानी की जा रही है और इस बारे में पंजाब और हरियाणा सरकार से भी नियमित संपर्क बना हुआ है।"
उन्होंने कहा कि दोनों जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है तथा सिंचाई विभाग के अधिकारी 24 घंटे हालात पर नजर रखे हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बड़े किसानों ने खेतों के लिए पानी जमा करने के मकसद से जगह-जगह छोटे बांध बना लिए हैं, जिनमें नदी का पानी जमा हो रहा है। इससे जिले के अन्य हिस्सों में पानी का बहाव धीरे पड़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे बांध पानी की तेज धार में कभी टूट सकते हैं। इससे गांवों में भारी तबाही का खतरा है।
एक ग्रामीण मानसिंह का कहना है कि बांधों के टूटने से पानी का फैलाव आगे तक बढ़ेगा जिससे बाढ़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications