अहमदाबाद में रथ यात्रा शुरू
जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में सुबह सात बजे मोदी द्वारा 'पहंडी' और सोने की झाड़ू से सफाई करने का धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद भगवान जगन्नाथ की 133वीं रथ यात्रा शुरू हुई।
इसके बाद मोदी ने रथ को खींचकर 22 किलोमीटर लंबी 'नगराचार्य' रथ यात्रा शुरू की। इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री अमित शाह व अन्य नेता और गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस यात्रा में विभिन्न अखाड़ों और भजन मंडलियों से आए 18 हाथी व 18 ट्रक भव्य रूप से सजे हुए थे। यात्रा शुरू होने से पहले जनजातीय समुदाय के लोगों ने मंदिर में पारंपरिक लोक नृत्य किया।
रथ यात्रा में शामिल भारी भीड़ पर निगरानी के लिए शहरभर में 14,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
अहमदाबाद में इस त्योहार के शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए करीब 600 सहायक और उप निरीक्षक, 77 सहायक आयुक्त, 31 उपायुक्त और पांच संयुक्त आयुक्त सुरक्षा इंतजाम को देख रहे हैं।
संयुक्त आयुक्त सतीश शर्मा ने कहा, "हम किसी भी स्थिति निपटने के लिए तैयार हैं। हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications