दिग्विजय से माफी मांगे गडकरी : लक्ष्मण सिंह
गुना मे मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि गडकरी राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व हैं और इंदौर के अधिवेशन में उनका भाषण सुनने के बाद उनकी (लक्ष्मण) कभी भी गडकरी से मिलने की इच्छा नहीं हुई।
एक सवाल के जबाव में लक्ष्मण सिंह ने कहा कि गडकरी द्वारा उनके भाई और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर की गई टिप्पणी से वह आहत हैं। गडकरी को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि वह अटल बिहारी वाजपेयी को देखकर भाजपा में आए थे, मगर गडकरी जैसे अपरिपक्व लोगों के हाथ में पार्टी की कमान आ जाने से वह दुखी हैं।
लक्ष्मण सिंह ने कहा, "पार्टी मुझे निष्कासित करती है तो कर दे, मैं किसी अन्य पार्टी में नहीं जाऊंगा। मैं तो जनता की सेवा करना चाहता हूं।"
मालूम हो कि लोकसभा का चुनाव हारने के बाद लक्ष्मण सिंह पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे है। संगठन चुनाव में भी उन्हें तरजीह नहीं दी गई और न ही कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications