कर्नाटक के राज्यपाल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
राष्ट्रपति के साथ नाश्ते के समय भेंट करने के बाद भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्यपाल पद की अपनी जिम्मदारियों को निभाएंगे। किसी को भी भ्रष्टाचार का लाइसेंस नहीं दिया जा सकता।
राज्यपाल ने कहा, "मैं अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटूंगा। मैं राज्यपाल हूं। जो कुछ लोगों को महसूस होता है, वह मैं भी महसूस करता हूं।"
राज्यपाल के बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम के साथ मुलाकात करने की संभावना है।
भारद्वाज ने कहा कि अवैध खनन मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या ऐसी ही किसी अन्य एजेंसी के माध्यम से होनी चाहिए।
खनन माफियाओं व इससे जुड़े राज्य सरकार के मंत्रियों का अप्रत्यक्ष उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा, "आपको राज्य के खजाने से वेतन दिया जा रहा है। आप ऐसी गतिविधियों में कैसे शामिल हो सकते हैं?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications