उत्तर प्रदेश में 3 संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
जिले के प्रतापपुर इलाके से पुलिस ने बिहार के रहने वाले तीन संदिग्ध नक्सलियों छविनाथ, रामबली और राजेश्वर (सभी की उम्र 40 वर्ष के आसपास) को गिरफ्तार किया।
चंदौली कोतवाली प्रभारी अल्ताफ हुसैन ने संवाददाताओं को बताया कि तीनों के पास से 350 डेटोनेटर, एक कार्बाइन, एक बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
हुसैन ने बताया कि ये लोग बिहार के भभुवा जिले के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वे साथियों को हथियार मुहैया कराने के मकसद से चंदौली आए थे।
उन्होंने कहा कि हम इनके बारे में और जानकारी जुटाने के लिए बिहार पुलिस से लगातार संपर्क में हैं। तीनों लोगों से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications