'क्वीन्स बैटन' बिहार पहुंची
यह मशाल उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार के कैमूर जिले में दाखिल हुई। राज्य की कला-संस्कृति एवं खेल मंत्री रेणु कुमारी ने सबसे पहले मशाल को थामा। इस मौके पर मंत्री छेदी पासवान भी उपस्थित थे।
कैमूर के बाद मशाल कुरमाबाद होते हुए रोहतास पहुंची। इस दौरान सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और खिलाड़ी मशाल के स्वागत के लिए खड़े थे। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा राज्य ओलंपिक संघ के अधिकारी भी मौजूद थे। सासाराम में मशाल के साथ लोगों ने ऐतिहासिक शेरशाह के मकबरे का परिक्रमा की और फिर इसे औरंगाबाद के लिए रवाना कर दिया गया।
औरंगाबाद, गया और जहानाबाद होते हुए यह मशाल बुधवार को पटना पहुंचेगी। पटना जिले के खेल पदाधिकारी कृष्ण मोहन पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पटना में बुधवार को शाम पांच बजे से राजभवन स्थित राजेन्द्र चौक से मशाल यात्रा आरंभ होगी।
यह मशाल 30 सितंबर को दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली में तीन से 14 अक्टूबर तक राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications