विनीता बनीं बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष
नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में विनीता को यह नई जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी दी गई है। उनसे पहले सुनीला देवी बिहार में पार्टी की महिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व निभा रही थीं।
अभी हाल ही में कांग्रेस आलाकमान ने मुकुल वासनिक को बिहार का नया प्रभारी और महबूब अली कैसर को प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया था। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पूरे जोरशोर से संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications