'एसएस नेटकॉम' पूर्वोत्तर में स्थापित करेगी कॉल सेंटर
'एसएस नेटकॉम' के संस्थापक कॉनार्ड संगमा ने आईएएनएस को बताया, "सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अंतर्राष्ट्रीय कंपनी काल सेंटर स्थापति करने के लिए तैयार हो गई है। हमने इस प्रणाली को व्यवस्थित बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।"
मेघालय की विधानसभा में विपक्ष के नेता संगमा ने कहा, "यहां अंतर्राष्ट्रीय काल सेंटर के स्थापित होने से राज्य से प्रतिभा पलायन रूकेगा। इससे 4,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।"
मेघालय में पहली निजी इंटरनेट प्रदाता कंपनी 'एसएस नेटकॉम' की स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications