चीन में भूस्खलन, 17 मरे (लीड-1)
बीजिंग, 13 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के यून्नान और सिचुआन प्रांतों में मूसलाधार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन में कुल 17 लोग मारे गए जबकि 44 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक युन्नान प्रांत में मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 42 लोग लापता हो गए हैं। इस हादसे में 53 लोग घायल हुए हैं।
प्रांतीय सरकार की तरफ से झोतोंग के प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री भेजी गई है। राहत समाग्री में 200 टेंट, 1,000 कंबल और 1,000 कपड़े शामिल हैं।
निकटवर्ती सिचुआन प्रांत में बारिश की वजह से हुए भूस्खलान में सात लोगों की मौत हो गई। यानदई गांव से एक व्यक्ति को लापता बताया जा रहा है।
सूयोंग काउंटी में राहत और बचाव कार्य में लगे लोगों का कहना है कि अभी तक यहां से छह लोगों का शव बरामद किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications