इंफोसिस : नौकरी छोड़ने की दर 16 फीसदी हुई
बोर्ड के सदस्य टी. वी. मोहनदास पाय ने एक वक्तव्य में यहां कहा, "बाजार के मंदी से निकलने की वजह से इस तिमाही में नौकरी छोड़ने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसे कम करने के लिए हमने वेतन और अन्य मदों में वृद्धि सहित कई कदम उठाए हैं।"
एक साल पहले की तुलना में कंपनी में नौकरी छोड़ने वालों की दर 11.1 फीसदी से बढ़कर 15.8 फीसदी हो गई। पिछली तिमाही में यह 13.4 फीसदी थी।
पहली तिमाही में 8,859 लोगों की नई नियुक्तियां हुईं लेकिन 7,833 लोगों ने विभिन्न कारणों से अपनी नौकरियां छोड़ दीं। इस तरह कुल 1,026 अतिरिक्त कर्मचारी कंपनी से जुड़े।
जून के अंत में कंपनी और इसकी सहायक इकाइयों में 114,822 कर्मचारी कार्यरत रहे। एक साल पहले यह संख्या 103,905 थी और पिछली तिमाही (जनवरी से मार्च) के अंत में यह संख्या 113,796 थी।
एक साल पहले के 96,334 सॉफ्टवेयर कर्मियों की तुलना में कंपनी के पास अभी 108,495 सॉफ्टवेयर कर्मी हैं जबकि एक तिमाही पूर्व यह संख्या 106,864 थी।
पिछली तिमाही में 9,313 लोगों की और एक साल पहले 3,538 लोगों की नई नियुक्तियां हुई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications