विस्फोट में घायल मंत्री की हालत में सुधार (लीड-1)

एसजीपीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक ए.के.भट्ट ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया, "मंत्री पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं। उनको गहन चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया है।"

भट्ट ने कहा कि संक्रमण के खतरे के मद्देनजर किसी को उनसे मिलने की अनुमित नहीं दी जा रही है। डा. ए. के. बरौनिया के नेतृत्व में चिकित्सकों का एक दल मंत्री का उपचार कर रहा है।

नंदी को सोमवार देर रात विशेष सरकारी विमान से लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।

मंत्री को निशाना बनाकर सोमवार को किए गए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि मंत्री के अलावा चार अन्य लोग जख्मी हो गए थे। घायलों में उनके अंगरक्षक संजय और अंग्रेजी दैनिक इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार विजय प्रताप सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक दोनों के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का फिलहाल इलाहाबाद के ही जीवन ज्योति अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि इलाहाबाद के मुट्ठीगंज स्थित मंत्री के आवास के बाहर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक बम विस्फोट किया गया था। हमला उस समय किया गया था जब मंत्री घर से निकलकर पास में स्थित मंदिर जा रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+