इसरो पर भारत को गर्व है : मोन्टेक सिंह अहलूवालिया
पीएसएलवी-सी 15 के सफल प्रक्षेपण पर पूरा देश गदगद है, वहीं योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोन्टेक सिंह अहलूवालिया ने सोमवार को कहा कि इसरो पर पूरे भारत को गर्व है। रिमोट सेन्सिंग उपग्रह कार्टोसैट-2 बी और चार अन्य उपग्रहों को उनकी कक्षा में स्थापित करने में सफलता के लिए इसरो को बधाई देते हुए योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोन्टेक सिंह अहलूवालिया ने सोमवार को कहा कि अंतरिक्ष एजेंसी ने भारत को गौरवान्वित किया है।
मोन्टेक ने कहा कि पीएसएलवी-सी 15 के सफल प्रक्षेपण पर आप सभी को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अंतरिक्ष आयोग के सदस्य हैं लेकिन यह पहला अवसर है जब उन्होंने कोई प्रक्षेपण देखा। मोन्टेक ने बताया कि यह पहला मौका है जब मैंने सचमुच में प्रक्षेपण देखा। पहले मैं नियंत्रण केंद्र में था और जब पीएसएलवी बादलों को चीरता हुआ गया तो मैं उसे देखने के लिए बाहर आ गया, यह शानदार अनुभव था।
जानें अपना राशिफल
उन्होंने बताया कि इसरो ने विभिन्न मिशनों में अपनी लगातार सफलता से देश को गौरवान्वित किया है। ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपक यान (पीएसएलवी) ने सोमवार को कार्टोसैट-2 बी और अन्य चार उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications