नेताओं को अपनी मर्यादा नहीं भूलना चाहिए : प्रणव मुखर्जी
कोलकाता।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकारी द्वारा संसद पर हुए हमले के दोषी अफजल गुरु को कांग्रेस का दामाद कहे जाने पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को कहा कि राजनेताओं को बयान देते समय मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। उन्होंने गडकरी का नाम लिए बिना कहा, "बयान देते समय नेताओं को दिमाग में यह बात रखनी चाहिए कि मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना है।" id="toptextpromo">अपनी
हद
में
रहें
सभी
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>
id='top-searched-articles'>
गडकारी
द्वारा अफजल गुरु को कांग्रेस का दामाद कहे जाने पर इन दिनों कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि आठ जुलाई को देहरादून में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने अफजल को फांसी देने में देरी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि क्या गुरु कांग्रेस का दामाद है।ज्ञात हो कि 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर हुए हमले के दोषी अफजल गुरु को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। उसने राष्ट्रपति से क्षमा याचना की अपील की है।











Click it and Unblock the Notifications