कश्मीर में अखबार का प्रकाशन शुरू

श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने के अपने फैसले पर कायम हैं। इस बीच घाटी में अखबारों का प्रकाशन शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने बीते कुछ दिनों से घाटी के चिंताजनक हालात को देखते हुए सोमवार दोपहर तीन बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पीडीपी ने पहले ही इसमें शामिल न होने का ऐलान किया था और अभी भी वह अपने इसी फैसले पर कायम है।

पेपर का प्रकाशन शुरू

उधर, घाटी से दैनिक अखबारों का प्रकाशन आरंभ हो गया है। पूरी घाटी में प्रशासन की ओर से सख्ती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। गौरतलब है कि बीते बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से कर्फ्यू में ढील दी गई हालांकि कर्फ्यू अभी पूरी तरह से हटाया नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+