पीएसएलवी का सफल परीक्षण (लीड-1)
श्रीहरिकोटा, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का सफल प्रक्षेपण किया। यान ने काटरेसेट-2बी उपग्रह सहित पांच उपग्रहों के साथ उड़ान भरी।
इसरो के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने कहा, "मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि पीएसएलवी 16 की उड़ान सफल रही है। सभी उपग्रहों को स्थापित कर दिया गया है।"
230 टन वजन वाले और 44 मीटर लंबे पीएसएलवी ने चेन्नईसे 80 किलोमीटर उत्तर से उड़ान भरी। पांचों उपग्रहों का वजन 819 किलोग्राम था।
पीएसएलवी ने 694 किलोग्राम भार वाले काटरेसेट-2बी के अलावा जिन उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया उनमें अल्जीरियाई दूरसंवेदी उपग्रह अलसेट-2ए (116किलोग्राम वजन), कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय द्वारा विकसित 6.5 किलोग्राम वजन वाले दो नैनो उपग्रह (एनएलएस 6.1 एआईएसएसएटी-1), स्विटजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइज साइंसेज द्वारा विकसित एक किलोग्राम भार वाला एसटीयूडीएसएटी उपग्रह तथा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के सात इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों द्वारा विकसित एक किलोग्राम से भी कम भार वाला पिको लघु उपग्रह शामिल हैं।
उड़ान भरने के 20 मिनट बाद यान ने काटरेसेट-2बी को स्थापित किया और उसके बाद अलसेट-2ए और तीन अन्य लघु उपग्रहों को।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications