कश्मीर में सर्वदलीय बैठक आज , नहीं रहेंगी महबूबा (लीड-1)

श्रीनगर, 12 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सोमवार को घाटी के मौजूदा हालात पर चर्चा की जाएगी। मुख्य विपक्षी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और पैंथर्स पार्टी का कोई नुमाइंदा इस बैठक में शिरकत नहीं करेगा।

राज्य सरकार ने बीते कुछ दिनों से घाटी के चिंताजनक हालात को देखते हुए सोमवार दोपहर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें कश्मीर की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। पीडीपी ने पहले ही इसमें शामिल न होने का ऐलान किया था और अभी भी वह अपने इसी फैसले पर कायम है। उसने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अपील भी ठुकरा दी थी।

उमर की नेशनल कांफ्रेंस की भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और डेमोक्रेटिक नेशनल पार्टी इस बैठक में शामिल रहेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री फारुक अब्दुल्ला भी इस अहम बैठक में शरीक रहेंगे।

उधर, घाटी से दैनिक अखबारों का प्रकाशन आरंभ हो गया है। पूरी घाटी में प्रशासन की ओर से सख्ती की गई है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके। गौरतलब है कि बीते बुधवार को श्रीनगर में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद पूरी घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+