उप्र में बरसे बदरा, गर्मी से राहत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य के पूर्वाचल, पश्चिमी और तराई वाले हिस्सों में रविवार शाम से लेकर देर रात जमकर बारिश हुई। गोरखपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बहराइच, मेरठ सहित विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश हुई। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 188 मिलीमीटर बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई।
बारिश की फुहारों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान झ्झांसी सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा इलाहाबाद में 36.1 डिग्री, कानपुर में 32.5 डिग्री, वाराणसी में 35.2 डिग्री, मेरठ में 35.3 और राजधानी लखनऊ में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाचल और तराई वाले इलाकों पर रविवार को ही कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ था, जिसके कारण जोरदार बारिश हुई। सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications