दिल्ली में बारिश, मौसम सुहाना
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली के हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश से मौसम सुहाना हो गया जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में अांशिक बादल छाने और बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।"
दिल्ली में सोमवार को सुबह 8.30 बजे तक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यहां अभी तक 128.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है जो सामान्य से चार फीसदी अधिक है।
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications