मेक्सिको ने रोग प्रतिरोधी गेहूं विकसित किया
मेक्सिको, 12 जुलाई (आईएएनएस)। मेक्सिको के वैज्ञानिकों ने नई किस्म का गेहूं विकसित किया है जो जिसमें रोगों का प्रतिरोध करने की क्षमता ज्यादा है।
कृषि सचिवालय की ओर से रविवार को कहा गया कि उम्मीद है कि इससे कवकनाशी के इस्तेमाल में कमी आएगी और गेहूं की पैदावार भी बढ़ेगी।
इसे नेशनल वानिकी, कृषि एवं मवेशी अनुसंधान संस्थान (आईएनआईएफएपी) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है।
मेक्सिको में सालाना 45 लाख टन गेहूं पैदा होता है। इसके 32 में से 20 राज्यों में गेहूं उपजाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications