अंबेडकर नगर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में सोमवार तड़के कोयले से लदी एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुर्घटना जिले के टांडा रेलवे स्टेशन के पास हुई। कोयले से लदी मालगाड़ी स्थानीय राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) की इकाई की ओर जा रही थी।

अंबेडकर नगर के राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चौकी प्रभारी राम आसरे ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में मालगाड़ी के पीछे के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेलमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। मालगाड़ी धनबाद से कोयला लेकर आ रही थी।

आसरे ने बताया कि रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचकर रेलमार्ग को ठीक कर रहे हैं। पटरी से उतरे डिब्बों को हटाकर रेलमार्ग जल्दी दुरुस्त कर लिया जाएगा। उनके मुताबिक दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+