कोलंबिया में मुठभेड़, 12 विद्रोही मारे गए
बोगोटा, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के तोलिमा प्रांत में रविवार को वाम विद्रोहियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 12 विद्रोही मारे गए।
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए विद्रोही 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोस्रेज ऑफ कोलंबिया' (एफएआरसी) संगठन के सदस्य थे। मुठभेड़ रविवार को तोलिमा प्रांत में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications