विक्रमशिला एक्सप्रेस में हथियारों के साथ 2 गिरफ्तार
राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) मुगलसराय चौकी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमल सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पटना से नई दिल्ली जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से रविवार देर रात साजिद और शहजाद(दोनों 25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से 11 पिस्तौल और 22 मैगजीन बरामद की गईं।
सिंह ने बताया, "एटीएस अधिकारियों से सूचना मिली कि कुछ तस्कर रेलगाड़ी से अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। रेलगाड़ी जैसे ही मुगलसराय में रुकी एटीएस और जीआरपी जवानों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर तस्करों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।"
सिंह के मुताबिक मेरठ निवासी दोनों युवकों ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वीकार किया कि बरामद हथियारों को वे बिहार से लेकर नई दिल्ली ले जा रहे थे। दोनों पिछले कई वर्षो से इस धंधे में लिप्त थे और बिहार के एक गिरोह के लिए काम करते थे। ये लोग अवैध हथियारों को बिहार से ले जाकर दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा में बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications