नक्सलियों ने 9 ग्रामीणों को अगवा किया
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 100 सदस्यों ने लौंदा गांव में घुसकर ग्रामीणों को बंधक बना लिया। नक्सलियों ने ग्रामीणों से उनके लाइसेंसी हथियारों की मांग की। ग्रामीणों द्वारा हथियार नहीं दिए जाने पर नक्सली अपने साथ नौ ग्रामीणों को लते गए।
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने घटना की पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि नक्सली एक ग्रामीण से हथियार लूटकर भी ले गए हैं।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) तथा विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के जवानों को भेजा गया है। नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications