दिल्ली में अच्छी बारिश, लोगों को तपिश से राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार आर्द्रता का स्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ा हुआ था, जिसमें कमी दर्ज की गई।
उन्होंने बताया, "अगले कुछ दिनों तक उमस में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।"
अधिकारी ने बताया, "सोमवार को दोपहर बाद दिक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग, लोधी रोड, पालम और पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मीनगर, मयूर विहार, विनोद नगर, शाहदरा में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। वाहन धीमी रफ्तार में चले, जिस कारण जगह-जगह जाम लग गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications