सेशेल्स दौरे पर जाएंगे एंटनी

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि एंटनी के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी सेशेल्स जाएगा। इसमें रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टॉफ वाइस एडमिरल डी.के.दीवान भी शामिल होंगे।

बयान में कहा गया कि रक्षा मंत्री सेशेल्स के नेताओं से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और दोनों पक्षों के बीच हुए रक्षा समक्षौते के प्रावधानों को लागू किए जाने पर चर्चा करेंगे।

दोनों देश दक्षिणी हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा विशेषकर अदन की खाड़ी में समुद्री लूट को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे। समुद्री लूट की घटनाओं से इस सेशेल्स की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

भारत 1,374,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले केवल 84,000 आबादी वाले देश में गश्त के लिए अपने युद्धपोतों को नियमित रूप से भेजता है।

सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स मिशेल ने पिछले माह भारत का दौरा किया था। विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा भी इस महीने के आरंभ में मोजांबिक और मॉरीशस के दौरे के बीच सेशेल्स में अल्प समय के लिए ठहरे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+