पंजाब विधानसभा अध्यक्ष इस्तीफा दें : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पंजाब के सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से भी अनुरोध किया है कि वह कहलों पर विधानसभा अध्यक्ष पद छोड़ने के लिए तुरंत दबाव बनाए।
उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा, "राजनीति में नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा को इस मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल से नाता तोड़ लेना चाहिए।"
पंजाब के पूर्व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री कहलों इस समय भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं एवं भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत लगाए गए आरोपों का सामना कर रहे हैं।
अरोपपत्र के अनुसार कहलों ने 909 पंचायत सचिवों एवं अन्य अधिकरियों की नियुक्ति की थी।
तिवारी ने कहा कि सीबीआई ने इस मामले में कहलों की संलिप्तता की पुष्टि के लिए दस्तावेजी सबूत पेश किए हैं।
उन्होंने यह जिक्र भी किया कि यही कहलों हैं, जिन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को विधानसभा से निलंबित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications