मनसे के 4 विधायकों का निलंबन वापस
पार्टी के एक पदाधिकारी के अनुसार चार विधायक - शिशिर शिंदे, राम कदम (दोनों मुंबई से निर्वाचित), पुणे के रमेश वंजाले और नासिक के वसंत गीते मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे।
ये विधायक पिछले वर्ष नौ नवंबर को सपा विधायक अबू आसिम आजमी के हिंदी में शपथ लेने के बाद हंगामा करने पर निलंबित किए गए थे।
संसदीय कार्य राज्यमंत्री भास्कर जाधव ने सोमवार को चार विधायकों का निलंबन वापस लेने संबंधी प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
मंत्री ने बताया कि सदन में मनसे समूह के नेता बाला नंदगांवकर ने पूर्व में हुई घटना के लिए क्षमा-पत्र पेश किया और भविष्य में अच्छे आचरण का आश्वासन दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications