युगांडा में विस्फोट, 50 मरे (लीड-1)
नैरोबी, 12 जुलाई (आईएएनएस)। युगांडा की राजधानी कंपाला में रविवार देर रात हुए दो बम विस्फोटों में कम से कम 50 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्पेन और हॉलैंड के बीच फुटबाल विश्व कप के फाइनल मैच को देखने के लिए केयादोनदो रग्बी क्लब में लोग इक्कठा हुए थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द डेली मोनिटर' के मुताबिक बम विस्फोटों में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
विस्फोट के बाद रग्बी क्लब मलबे में तब्दील हो गया। इस हमले में सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकर्मी घायल हुए हैं। विस्फोट स्थानीय समायनुसार रात 11 बजे हुआ।
उधर, एक अन्य विस्फोट कंपाला के उपनगरीय इलाके में एक इथोपियन रेस्तरां में हुआ। इस विस्फोट में कम से कम 13 लोग मारे गए। मरने वालों में अधिकांश विदेशी नागरिक शामिल हैं।
पुलिस महानिरीक्षक काले केइहुरा ने बताया, "विश्व कप के फाइनल मैच के दौरान आने वाली भीड़ को निशाना बनाकर ही यह विस्फोट किया गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications