उमर सरकार को हरसंभव मदद : चव्हाण
ज्ञात हो कि जम्मू एवं कश्मीर की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) का कोई भी प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल होने नहीं पहुंचा।
सर्वदलीय बैठक में पीडीपी की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर चव्हाण ने कहा, "पीडीपी न आई हो लेकिन अन्य राजनीतिक दल इसमें शरीक हुए हैं। पहले इसका नतीजा तो सामने आने दीजिए।"
उन्होंने कहा, "जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति पर हम नजर रखे हुए हैं। राज्य सरकार को हर प्रकार की मदद दी जाएगी।"
पीडीपी के अलावा पैंथर्स पार्टी ने भी बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और डेमोक्रेटिक नेशनल पार्टी ने हिस्सा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला भी बैठक में शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications