कश्मीरी छात्रों को बगैर जांच के दाखिला देने का विरोध
एबीवीपी की मांग है कि हमीदिया कॉलेज में जिन कश्मीरी छात्रों को प्रवेश दिया जाता है उनका पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाए। अभी तक जिन छात्रों को प्रवेश दिया गया है उनके बारे में किसी तरह की जांच नहीं कराई गई है। अपनी मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हमीदिया कॉलेज को बंद कराने की कोशिश की। इस दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प भी हुई।
एबीवीपी का आरोप है कि कश्मीर के युवक समाज विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं और उन्हें हमीदिया कालेज सहित अन्य कालेजों में दाखिला मिल जाने से सुरक्षित आशियाना मिल जाता है। लिहाजा यहां दाखिला लेने वालों का पुलिस वेरीफिकेशन होना चाहिए। एबीवीपी ने उच्च शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा से भी आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications