दिल्ली में बस पलटी, 5 छात्र घायल
पुलिस ने बताया कि वजीराबाद ब्रिज के पास सुबह 7.30 के आसपास आरटीवी ( मिनी बस) के चालक ने मोड़ लेने के दौरान गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। घटना के वक्त मिनी बस में स्कूली बच्चे सवार थे जो स्कूल जा रहे थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "बस में काफी भीड़ थी। घटना में घायल हुए सभी पांचों छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी खतरे से बाहर हैं।" बस मालिक और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications