सीबीआई को सौंपा जा सकता है कोड़ा मामला
एक आधिकारिक सूत्र ने सोमवार को बताया कि सरकार ने पिछले महीने सीबीआई को जांच सौंपने के संबंध में पत्र लिखा है। सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "सीबीआई ने स्वीकृति दे दी है। पत्र में कहा गया है कि इस मामले का संबंध कई देशों से है।"
सूत्र के मुताबिक राज्य सरकार अब इस संबंध में निर्णय लेगी। वह कानूनी सलाह लेने के बाद सीबीआई को जांच का दायित्व लेने को कहेगी।
यह मामला उस वक्त उजागर हुआ, जब आयकर एवं प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को आठ राज्यों में 69 स्थानों पर छापेमारी की। कोड़ा के रांची और सिंहभूम जिले स्थित आवासों पर भी छापा पड़ा था।
दूसरी बार आयकर विभाग ने इस वर्ष फरवरी में लगभग 63 स्थानों पर छापेमारी की।
प्रवर्तन निदेशालय ने कोड़ा एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध धन की हेराफेरी रोकने संबंधी कानून के तहत भी मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications