यूएई में 3 टन बेकार सौंदर्य सामग्री बरामद
समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक अबूधाबी में नगर निगम के अधिकारियों ने बेकार सौंदर्य प्रसाधनों या सौंदर्य उत्पादों के प्रयोग नहीं करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इसके इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक सौंदर्य सैलून द्वारा इस तरह के उत्पादों का उपयोग नहीं करने को कहा गया है। साथ ही अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के उत्पादों के उपयोग करने वाले सैलूनों के लाइसेंस रद्द करने से लेकर भारी जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जा सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications