'ओबामा की उपलब्धियां इस पीढ़ी में सबसे अधिक'
रविवार को समाचार चैनल सीएनएन पर ओबामा के शीर्ष सलाहकार डेविड एक्जेलरॉड ने प्रगतिशील एजेंडे को अधिक अक्रामक तरीके से नहीं लागू किए जाने को लेकर ओबामा की हो रही आलोचना के जवाब में कहा, "देश के लिए प्रगतिशील एजेंडे को आगे बढ़ाने में जो ठोस सफलता हमने दो वर्षो में हासिल की है वह इस पीढ़ी में सबसे अधिक है। इससे देश के परिवारों का जीवन बेहतर हुआ और अर्थव्यवस्था संतुलित करने में मदद मिली।"
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में व्यापक सुधार का उल्लेख करते हुए एक्जेलरॉड ने कहा, "हम इसके बारे में सौ साल से बात कर रहे थे। ओबामा ने इसे किया।" इन सुधारों के चलते जिनका स्वास्थ्य बीमा नहीं था उनको बीमा सुरक्षा मिली और जिनको बीमा सुरक्षा थी उसकी सुविधाओं में सुधार हुआ।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से वित्तीय सुधारों की बात हो रही है। महान मंदी के बाद से सबसे गहरे सुधार किए गए।
एक्जेलरॉड ने प्रशासन द्वारा ईंधन दक्षता मानकों को बढ़ाने के कदमों और अमेरिकी सेना में समलैंगिकों को काम करने की अनुमति संबंधी नियमों में बदलाव की ओबामा की इच्छा का उल्लेख करते हुए कहा कि नीति में बदलाव हो रहा है।
उन्होंने कहा कि वह ऐसी एक लंबी सूची दे सकते हैं जिन पर फैसला दशको से लंबित था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications