पीएसएलवी की सफलता हमारी दक्षता को दर्शाता है : चव्हाण
नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सोमवार को कहा कि ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) का सफल प्रक्षेपण अंतरिक्ष विज्ञान में हमारी दक्षता को दर्शाता है। सफल प्रक्षेपण के बाद उन्नत काटरेसेट-2बी उपग्रह सहित पांच उपग्रह सोमवार को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हो गए।
इस सफलता के लिए वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए चव्हाण ने कहा, "यह पूरी तरह सफल रहा। अंतरिक्ष विज्ञान में यह हमारी बढ़ती दक्षता का प्रतीक है।"
इसरो द्वारा निर्मित 230 टन वजन वाले और 44 मीटर लंबे पीएसएलवी ने चेन्नईसे 80 किलोमीटर उत्तर से उड़ान भरी। पांचों उपग्रहों का वजन 819 किलोग्राम था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications