इंदौर में लिफ्ट गिरी, 4 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर यूवी टॉवर की लिफ्ट अचानक टूटकर गिर गई। जब यह हादसा हुआ तब लिफ्ट में चार लोग सवार थे। इन सभी को लिफ्ट तोड़कर निकाला गया।
लिफ्ट में सवार चारों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं। लिफ्ट कैसे टूटी इसकी जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications