नेपाल में भूस्खलन से 11 की मौत

काठमांडू, 12 जुलाई (आईएएनएस)। नेपाल में मूसलाधार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो साल पहले नेपाल और भारत में कहर बरपा चुकी कोसी नदी के बैराज में दरार की आशंका उत्पन्न हो गई।

पुलिस के मुताबिक भूस्खलन से 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में अधिकत्तर महिलाएं एवं बच्चे हैं। भूस्खलन की वजह से पश्चिमी नेपाल के कई गांव मलबे में तब्दील हो गए।

पुलिस के मुताबिक कासकी जिले में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई, जिसमें पूरन बहादुर सारकी की तीन बेटियां शामिल हैं। इसी जिले के एक अन्य गांव में एक व्यक्ति के तीन बच्चों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि स्यांगजा जिले में भूस्खलन की वजह से एक महिला और उसके एक बच्चे की मौत हो गई। महोत्तरी जिले में बाढ़ के पानी के साथ एक व्यक्ति की लाश बहकर चली आई।

'बिहार का शोक' कहलाने वाली कोसी नदी में प्रति वर्ष मानसून के दौरान भारत के पश्चिमी भाग में बाढ़ की स्थिति पैदा होती रहती है।

भारत और नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत भारत ने कोसी नदी पर बांध बनाया था और बिहार सरकार पर इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नेपाल का आरोप है कि बांध का उचित तरीके से रखरखाव नहीं करने से ही उसे बाढ़ का खतरा पैदा हो रहा है।

उधर, बिहार सरकार का कहना है कि नेपाल की सरकार ने बांध के निरीक्षण करने के दौरान राज्य के जांच दल को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई थी। जांच टीम को विभिन्न सशस्त्र गुटों और राजनीतिक पार्टियों की तरफ से धमकियां मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+