पिटाई से आहत छात्र ने जहर खाया
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चार दिन पहले अंकुश का साथी विवेक मिश्रा सड़क हादसे में घायल हो गया था। अंकुश जब एम. वाय अस्पताल उसे देखने पहुंचा तो जूनियर डॉक्टर्स ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में अंकुश के साथियों और जूनियर डॉक्टर्स के बीच भी मारपीट हुई और अस्पताल में तोडफोड़ हुई। इस घटना के बाद जूनियर्स डॉक्टर्स हड़ताल पर भी गए थे और दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
अंकुश के साथियों का आरोप है कि जूनिर्यस डॉक्टर्स की पिटाई से अंकुश इतना आहत था कि उसने रविवार की रात को जहर खा लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। संयोगितागंज पुलिस ने वीडियो क्लिपिंग के जरिए जूनियर डॉक्टर्स की पहचान कर मामला दर्ज किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications