पानी टंकी में 4 बंदर मृत मिले
अस्पताल परिसर में स्टॉफ क्वोर्टर के एक निवासी ने बताया,"रविवार को पानी टंकी की जांच करने का निर्णय लिया गया। पानी टंकी की जांच के दौरान उसमें चार बंदर मृत मिले। साथ ही टंकी के आस-पास दर्जनों की संख्या में बंदर मौजूद थे। "
अस्पताल प्रबंधन के आदेश के बाद पानी टंकी को साफ करा दिया गया है। वहीं इस घटना की जानकारी के बाद अस्तपाल में मौजूद मरीजों में बेचैनी फैल गई। अस्पताल परिसर में रह रहे सभी परिवारों से संग्रहीत कर रखे गए पानी को फेंकने को कहा गया।
घटना के बारे में चिकित्सा अधीक्षक बी.डी. पाठक ने पत्रकारों को बताया कि पानी टंकी का कार्य अभी अधूरा पड़ा है। इसका निर्माण कार्य अभी लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications