उप्र में मंत्री के घर के बाहर विस्फोट (लीड-2)

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने बताया कि मंत्री अपने घर के पास स्थित मंदिर जा रहे थे, तभी पास में खड़ी एक मोटरसाइकिल में विस्फोट हुआ।

बृजलाल ने बताया कि घटनास्थल पर दो मोटरसाइकिलें और दो मोपेड क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली हैं। आशंका है कि इनमें से ही किसी एक वाहन में विस्फोट हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमले के कारणों और हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के लिए लखनऊ से विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) और फोरेंसिक विशेषज्ञों का दल घटनास्थल पर पहुंच रहा है।

हालात का जायजा लेने के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक करमवीर सिंह इलाहाबाद रवाना हो गए हैं।

अपुष्ट खबरों के अनुसार हमले में चार लोग घायल हुए हैं लेकिन पुलिस ने केवल मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी के घायल होने की पुष्टि की है। मंत्री की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बृजलाल ने कहा कि मंत्री के गले और हथेली में चोटें आईं हैं। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

प्रत्यक्षदíशयों के मुताबिक नंदी के घर से निकलकर मंदिर की तरफ बढ़ते ही थोड़ी दूर पर खड़ी मोटरसाइकिलों में जोरदार विस्फोट हुआ। उनके आस-पास तीन से चार लोग थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी विकास मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। चारों तरफ धुआं छा गया काफी देर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मिश्रा ने कहा कि ऐसा लगता है कि रिमोट के जरिए बम विस्फोट कराया गया।

कुछ प्रत्यक्षदíशयों ने संवाददाताओं से इस दौरान गोलियां चलने की भी बात कही। हालांकि पुलिस ने मंत्री को गोलियां लगने की बात से इंकार किया है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी सरकार के दो वरिष्ठ मंत्रियों नसीमुद्दीन सिद्दीकी और स्वामी प्रसाद मौर्य को हालात पर नजर रखने के लिए इलाहाबाद भेजा है। जानकारी के मुताबिक दोनों मंत्रियों को वहां रहकर कानून-व्यवस्था और मंत्री के इलाज पर नजर रखने के निर्देश मिले हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+